Rashifal 22 September: सभी राशियों के लिए विशेष दिन, जानिए आपका आज का दिन कैसे जायेगा

By
On:
Follow Us

22 सितम्बर रविवार का दिन कई राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि की शुभता इन राशियों पर सूर्य की कृपा बरसाएगी। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियाँ हैं जिनके लिए यह दिन बेहद लाभदायक है। 22 सितम्बर (Rashifal 22 September) का राशिफल कई राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है। इस दिन का सदुपयोग करें और सूर्य की कृपा प्राप्त करें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन बहुत अच्छा होने वाला है। इस दिन उनका व्यक्तित्व में बदलाव आएगा। व्यापार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के साथ किसी यात्रा का भी प्लान बन सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपके पार्टनर का शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इनकी धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, यदि आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो इसे टाल दें। किसी खास दोस्त से मिलने का अवसर भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह दिन थोड़ा अशुभ हो सकता है। पैसों से जुड़ी समस्याएँ आ सकती हैं। ऐसे में उधार देने से बचें, क्योंकि पैसे वापस मिलने की संभावना कम है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह दिन पाजिटिविटी लेकर आएगा। यदि आप घर या संपत्ति खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सपना पूरा हो सकता है। घर में खुशखबरी मिलने की उम्मीद भी है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप बिजनेस कर रहे हैं, तो अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर परिवार में कोई बीमार है, तो सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार शुभ साबित होगा। धार्मिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ संबंध सुधारने के लिए सूर्य देव से आशीर्वाद लें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को पुराना प्यार मिल सकता है। इससे खुशी तो मिलेगी लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार से भी पूरा समर्थन मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। प्रयास करें कि पार्टनर को ठेस न पहुंचे। खान-पान का भी ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्यशाली होगा। सुख-सुविधाएँ बढ़ेंगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें, क्योंकि तबीयत बिगड़ सकती है।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए तरक्की का दिन है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना भी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए रविवार बहुत फलदायी होगा। यदि कोई व्यवसाय योजनाएँ बना रहे हैं, तो उन्हें अपनाना चाहिए।

For Feedback - bbadages@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel