PM Awas Yojana 2024-25: नए नियमों के साथ नई सूची जारी, जानिए किसका नाम होगा शामिल

By
On:
Follow Us

PM Awas Yojana 2024-25: प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana in hindi) के तहत नई सूची की तैयारी की जा रही है। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पक्के मकान के निर्माण के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है।

सर्वे का कार्य शुरू होगा

केंद्र सरकार की ओर से 2024-2025 में नए लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए सर्वेक्षण का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की DM नेहा शर्मा ने खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर खुली पंचायतों के माध्यम से सूची बनाने का निर्देश दिया है। यह सर्वे 2024-25 से 2028-29 के आगामी चरण के लिए किया जाएगा जिसमें 2018 की सूची में शामिल बचे हुए लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

किन लोगों को नहीं मिलेगा Awas Yojana का लाभ

नए नियमों के अनुसार कुछ लोग इस Awas Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए अपात्र माने जाएंगे। जैसे जिन लोगों के पास मोटर चालित तीन या चार पहिया वाहन हैं, कृषि उपकरणजिन लोग आयकर भरते हैं या जिन किसानों के पास 50,000 रुपये या उससे अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) है वे सभी योजना के लिए अपात्र रहेंगे। अधिकतम 2.5 एकड़ सिंचित भूमि या 5 एकड़ असिंचित भूमि वाले परिवार भी इस योजना से बाहर रहेंगे।

PM Awas Yojana की राशि की जानकारी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार भिन्न होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान के लिए 1.20 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता की जाती है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह राशि बढ़कर 1.30 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

अर्थव्यवस्था में सुधार का एक प्रयास

PM Awas Yojana भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को अपने घर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। Pradhan Mantri Awas Yojana का लाभ उठाकर लोग न केवल अपने लिए एक स्थायी आवास प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि यह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

PM Awas Yojana 2024-2025 के तहत नए नियमों के साथ नई सूची का इंतजार है। इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग अपने सपनों का घर बना सकेंगे। यदि आप इस PM Awas Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं, तो अपने ग्राम पंचायत या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, जिससे सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

For Feedback - bbadages@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel